TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में फुट्सल नाइट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पहले दिन हुई गोलों की बारिश

On: August 14, 2026 12:42 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के ‘फुट्सल फॉर ऑल डे 2026’ अभियान के तहत बीकानेर फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में फुट्सल टूर्नामेंट 2026 (नाइट टूर्नामेंट) का शुभारंभ 13 अगस्त को डगआउट एस्ट्रो टर्फ, सागर में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट का उद्देश्य फुट्सल खेल को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी रहे, जबकि फुटबॉल कोच तरुण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। आयोजन सचिव भैरूरतन ओझा ने बताया कि नाइट टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन मुकाबलों में जमकर गोल हुए।
पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम
बीकानेर फुटबॉल क्लब ने ब्रिंदावन एफसी (बी) को 10-3 से हराया। फ्रेंड्स एफसी और एसपीएमसी का मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। टाई ब्रेकर में फ्रेंड्स एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की। एमबीसी ने आयरन एफसी को 4-0 से शिकस्त दी।
ब्रिंदावन एफसी (ए) ने उबर्स एफसी को 8-2 से हराया।
राजस्थान पुलिस ने सुपर सेवन को 6-2 से पराजित किया।
पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुट्सल और खेलप्रेमी डगआउट एस्ट्रो टर्फ पहुंचे। आगामी दिनों में भी टूर्नामेंट के तहत रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे।
उद्घाटन अवसर पर देवेंद्र सिंह भाटी, कार्तिक पालीवाल, राहुल ओझा, राजेंद्र सिंह राठौड़, गौतम ओझा और यशवर्द्धन राजपुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन, टायर फूंके

दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, 10-15 लोगों ने लाठी-रॉड से पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी फतेह राय सोनी ने जीता केस, सरकार को पेंशन बहाल करने के साथ बकाया राशि का भुगतान करने के निर्देश

बीकानेर में विद्युत तंत्र को सुरक्षित बनाने में जुटी बीकेईएसएल, ट्रांसफारमर और पोल होंगे ज्यादा सुरक्षित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर दौरे की तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर में खाली भूखंडों पर कब्जे और दोबारा रजिस्ट्री के आरोप, जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज