बीकानेर: अचानक ऐसा क्या हुआ की युवक की हो गई मौत , पढ़े खबर

बीकानेर। अचानक व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी चौकी क्षेत्र में 9 जून की सुबह 9 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई हेतराम चौधरी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई सहीराम की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









