TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

ट्रक की चपेट में आया युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

On: June 20, 2026 6:49 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में गांधी प्याऊ के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार खारी चारणान निवासी राधाकिशन पुत्र नत्थूराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई त्रिलोक मेघवाल उम्र 21 वर्ष दिल्ली में मार्बल का काम करता था और 14 जून को बीकानेर आया हुआ था। उसी रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह गांव निवासी भैराराम की मोटरसाइकिल लेकर बीकानेर जाने के लिए निकला था। रात करीब 9:30 बजे गांव के रामदेव मेघवाल ने फोन कर सूचना दी कि गांधी प्याऊ के पास त्रिलोक का एक्सीडेंट हो गया है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां ट्रक नंबर आरजे 07 जीडी 2111 खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शी भंवरलाल व सम्पत ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर लहराते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा त्रिलोक मोटरसाइकिल सहित ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसके सिर और गले में गंभीर चोटें आईं।

घायल त्रिलोक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाल पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई विक्रम सिंह को सौंपी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें