बीकानेर: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जसरासर। नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कुचोर आथूनी गांव के भंवरलाल ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई शंकर लाल अपने परिवार सहित खेत में अलग रहता है। गुरुवार रात्रि को मृतक खाना खाकर अपनी ढाणी में सो गया और देर रात उसने खेतड़ी के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के शव को नीचे उतरवा कर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।





