TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में राजस्थान पुलिस SI भर्ती-2025 की PET जारी, 360 में से 297 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

On: August 6, 2026 9:51 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) बीकानेर रेंज मुख्यालय स्थित पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल के पी.टी./परेड ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 3 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। गुरुवार, 6 अगस्त को महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, सीआईडी (सीबी) जयपुर के उप महानिरीक्षक प्रहलाद सिंह कूणिया तथा बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की निगरानी में PET का आयोजन हुआ। इस दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए कुल 360 अभ्यर्थियों में से 297 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान सभी शारीरिक दक्षता परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराए। भर्ती प्रक्रिया के तहत PET का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें