TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

होटल-कैफे पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

On: August 16, 2026 7:37 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

सरदारशहर। पुलिस ने शनिवार को होटल, ढाबों और कैफे में अवैध गतिविधियों की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 9 लोगों को शांतिभंग के आरोप में तथा एक युवक को अवैध हुक्का बार संचालित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। हेडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुकलसर फांटा क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों और गांजा सेवन की सूचना मिल रही थी। मौके पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर राजू, सोनू नाई, राहुल नाई, रमेश कुमार और वासुदेव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हेडकांस्टेबल विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कच्चा बस स्टैंड स्थित आरजे-10 कैफे पर दबिश दी। पुलिस को कैफे में अवैध गतिविधियों और केबिन बनाए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान कैफे में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मिली युवतियों को समझाइश देकर भेज दिया गया। पुलिस ने कैफे में बनाए गए अवैध केबिन भी हटवा दिए। तीसरी कार्रवाई कच्चा बस स्टैंड के पीछे स्थित दुबई कैफे में की गई। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यहां दबिश दी। पुलिस के अनुसार मौके पर अवैध हुक्का बार संचालित होता मिला। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल, ढाबा और कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें