TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

नमकीन देने से मना किया तो कर्मचारी पर किया हमला, सिर पर वार कर किया घायल

On: August 18, 2026 6:58 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान पर बिना रुपये दिए नमकीन देने से मना करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दो युवकों ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की और सिर पर वस्तु से वार कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जोशीवाड़ा निवासी हर्षवर्धन जोशी ने शिकायत में बताया कि उसकी दुकान पर काम करने वाले सचिन कुमार ने आरोपियों को बिना रुपये दिए नमकीन देने से मना किया था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज हो गए और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने सचिन कुमार के साथ मारपीट की और उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मनुीर खां पुत्र मंगतू खां निवासी कसाई की बारी, बीकानेर तथा बल्ली पुत्र मंगतू खां निवासी अबासिया मदरसे के पास, भिश्ती का मोहल्ला, बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें