--विज्ञापन यहां--

राजस्थान में पेट्रोल पंप हड़ताल टली, 15 दिन के लिए स्थगित; आमजन को बड़ी राहत

On: May 30, 2026 3:50 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

राजस्थान में पेट्रोल पंप हड़ताल टली, 15 दिन के लिए स्थगित; आमजन को बड़ी राहत

बीकानेर। राजस्थान के करोड़ों वाहन चालकों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए) द्वारा 1 जून 2026 से प्रदेशभर में प्रस्तावित पेट्रोल पंपों की बेमियादी हड़ताल को फिलहाल 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

एसोसिएशन ने यह फैसला राज्य सरकार के साथ हुई सकारात्मक वार्ता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले आश्वासन के बाद लिया है। हड़ताल की घोषणा के बाद प्रदेशभर में ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों में असमंजस और चिंता का माहौल बन गया था। आशंका जताई जा रही थी कि यदि पेट्रोल पंप बंद हुए तो परिवहन, कृषि और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ सकता है।

पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उच्च वैट को कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने 1 जून से अनिश्चितकालीन बंद का अल्टीमेटम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं हस्तक्षेप कर समाधान की दिशा में पहल की।

सकारात्मक बातचीत के बाद एसोसिएशन ने फिलहाल हड़ताल को 15 दिनों के लिए टाल दिया है। इससे प्रदेशभर के वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। हालांकि वैट कम करने सहित अन्य मांगों पर सरकार और पेट्रोलियम डीलर्स के बीच बातचीत का दौर आगे भी जारी रहेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें