TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट व फील्ड ऑफिसर के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 3 सितंबर को

On: August 21, 2026 4:45 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 21 अगस्त। अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मंडल द्वारा डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) के लिए डायरेक्ट एजेंट एवं फील्ड ऑफिसर नियुक्त किए जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 3 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय अधीक्षक डाकघर, मुख्य डाकघर परिसर, बीकानेर में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
डायरेक्ट एजेंट के लिए योग्यता:
डायरेक्ट एजेंट के लिए बेरोजगार/स्वरोजगार युवा, पूर्व बीमा सलाहकार/अभिकर्ता, भूतपूर्व सैनिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक, स्वयं सहायता समूह (SHGs), ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य तथा अधीक्षक डाकघर द्वारा योग्य समझे जाने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है।
फील्ड ऑफिसर के लिए योग्यता:
फील्ड ऑफिसर के लिए केंद्र अथवा राज्य सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, जिनमें वर्ग ‘ए’ एवं वर्ग ‘बी’ के अधिकारी भी शामिल हैं, तथा सेवानिवृत्त ग्रामीण डाक सेवक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के विरुद्ध कोई कार्यालयीन अथवा अनुशासनात्मक जांच लंबित नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तें:
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म, बायोडाटा, आयु एवं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) साथ लाना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 5,000 रुपये की सुरक्षा राशि NSC/KVP के रूप में भारत के राष्ट्रपति के नाम सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लाइसेंसियेट परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मंडल के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें