बीकानेर। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पांच पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में गंगाशहर, सदर और लूणकरणसर थानों के थानाधिकारी बदले गए हैं। इसके अलावा अधिकारियों को साइबर थाना और जिला विशेष टीम (डीएसटी) में भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार का तबादला साइबर थाने में किया गया है। उनके स्थान पर लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश विश्नोई को गंगाशहर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं सदर थाने के सीआई सुरेंद्र पचार को जिला विशेष टीम (डीएसटी) में लगाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सीआई रमेश न्यौल को सदर थानाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में लूणकरणसर थाने में भी बदलाव किया गया है। गणेश विश्नोई के गंगाशहर तबादले के बाद पुलिस लाइन से सीआई महावीर विश्नोई को लूणकरणसर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
ये हुए तबादले
परमेश्वर सुथार — गंगाशहर से साइबर थाना
सुरेंद्र पचार — सदर थाना से डीएसटी
गणेश विश्नोई — लूणकरणसर से गंगाशहर
रमेश न्यौल — पुलिस लाइन से सदर थाना
महावीर विश्नोई — पुलिस लाइन से लूणकरणसर थाना
बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सीआई के तबादले;











