बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में जहरीले पदार्थ के सेवन से 21 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के भाई बरसिंहसर निवासी राजूराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार, राजूराम की बहन सरला मानसिक रूप से बीमार थी। 4 सितंबर की शाम उसने जहरीले स्प्रे का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 10 सितंबर को सरला की मौत हो गई। सूचना के बाद गजनेर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जहरीले स्प्रे के सेवन से 21 वर्षीय युवती की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम












