TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर: व्यापारी के साथ चाकू की नोक पर लुट, मारपीट कर लाखों की नकदी छीनी

On: June 15, 2026 6:56 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: व्यापारी के साथ चाकू की नोक पर लुट, मारपीट कर लाखों की नकदी छीनी

बीकानेर। लूनकरणसर थाना क्षेत्र में एक दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 8, सुरनाणा निवासी भैराराम पुत्र केसराराम जाखड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 13 जून की रात करीब 9:30 बजे वह दूध की गाड़ी लेकर नाथवाणा से लूनकरणसर की ओर आ रहा था। रास्ते में राजपुरिया फांटा के पास एक थार गाड़ी सड़क के बीच खड़ी मिली। आरोप है कि गाड़ी में सवार युवक हाई बीम लाइट जलाकर खड़े थे। जब उनसे वाहन हटाने के लिए कहा गया तो वे नीचे उतर आए और मारपीट का प्रयास करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

परिवादी के अनुसार वह वहां से रवाना हो गया, लेकिन आरोपित उसका पीछा करते रहे। आरोप है कि रोझां चौराहे से पहले रेलवे फाटक बंद होने पर आरोपित वहां पहुंच गए और लाठी-सरियों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसी बीच आरोपित कथित रूप से गाड़ी में रखी दो गाड़ियों के दूध की बिक्री के करीब 5.50 लाख रुपये नकद निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच एएसआई हीरालाल को सौंपी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें