
बीकानेर: युवक के साथ लाठी-सरियों से की मारपीट! मामला दर्ज

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में सवार होकर आए लोगों द्वारा एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार लूणकरणसर निवासी मामराज पुत्र मुखराम नाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई अर्जुन जैसलमेर बाईपास स्थित कानासर रेलवे फाटक के पास था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार होकर आए आरोपियों ने उस पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शेर खान, सराज खान, दिले खान, अमीन खान, साहिल खान तथा दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच एसआई सम्पत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना के कारणों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।










