TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बिजली से जुड़ी शिकायत है? शुक्रवार को बीकेईएसएल की जनसुनवाई, मौके पर होगा समाधान

On: August 20, 2026 8:37 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। बिजली से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ताओं के पास शुक्रवार को अपनी शिकायत सीधे बीकेईएसएल अधिकारियों तक पहुंचाने का मौका रहेगा। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) की ओर से 21 अगस्त, शुक्रवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इस दौरान उपभोक्ता बिजली आपूर्ति, बिल, कनेक्शन सहित विद्युत संबंधी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। बीकेएसएल की ओर से बताया गया है कि यथा संभव शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा, उनमें शिकायत के समाधान की संभावित तिथि शिकायतकर्ता को बताई जाएगी।
उपभोक्ताओं के लिए मौका
अगर आपकी बिजली से जुड़ी शिकायत लंबे समय से लंबित है और उसका समाधान नहीं हो पा रहा है, तो शुक्रवार की जनसुनवाई में अपनी समस्या रखकर उसका समाधान कराने का प्रयास किया जा सकता है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें