बीकानेर: तालाब में मिला मजदूर का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक मजदूर का शव तालाब में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना 14 जून को फूलनाथ जी तालाब की है। पुलिस के अनुसार करमीसर निवासी भैराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसका पुत्र कालुराम मजदूरी का काम करता था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। रिपोर्ट के अनुसार कालुराम का शव फूलनाथ जी तालाब में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।










